फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी ने झारखंड के सीएम का फूंका पुतला

Fri, 14 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। झारखंड में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याएं सुनने के बजाय उनके ऊपर बल प्रयोग किया गया। विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी, महानगर मंत्री जयश्री रावत, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, महानगर संगठन मंत्री उदय मिश्र, आदर्श चतुर्वेदी, अनुराग शुक्ला, किशन सिंह, राहुल ठाकुर, अमन तिवारी और रजत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें