फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस के रूप में मनाया ईस्टर पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गुड फ्राइडे को सूली पर चढ़ाए गए ईसा मसीह के फिर से जीवित हो उठने पर ईसाई समुदाय ने पुनरुत्थान दिवस के रूप में ईस्टर पर्व मनाया। रविवार को शहर के प्रमुख गिरजाघरों में ईस्टर श्रद्धा के साथ मनाया गया। ईसाई धर्मावलंबियों ने मोमबत्ती जला कर अपने उल्लास का इजहार किया। इस दौरान प्रार्थना सभा के आयोजन के साथ गीतों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन


यीशु की ओर से प्रेम, सद्भाव व भाईचारा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले गुड फ्राइडे के तीसरे दिन उनके फिर जीवित हो उठने पर ईसाई समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। ईस्टर पर सेंट मेरी, मैथोडिस्ट मिशन, एबीसी, पास्टर, लेप्रोसी मिशन, कौशलपुरी कॉलोनी व सीएनआई सहित विभिन्न गिरजाघरों में ईसाइयों ने मोमबत्ती जला कर समाज की तरक्की के लिए दुआ मांगी। सभी चर्चाें में फादर ने बाइबल पाठ किया।

सेंट मेरी चर्च के प्रमुख फादर रेमंड ने बताया कि ईसा मसीह के बलिदान के दिन को गुड फ्राइडे के रूप में मनाया गया था। इसके तीसरे दिन रविवार को ईसा मसीह के पुनर्जीवित हो उठने पर ईस्टर मनाया गया। चर्च में मोमबत्ती जला कर पूजा की गई। बाइबल पाठ किया गया। यीशु से प्रार्थना करते हुए समाज की सलामती के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रभु यीशु के जी उठने को याद करते हुए सीएनआई चर्च में भी प्रार्थना सभा हुई। चर्च में पहली प्रार्थना सभा महिलाओं के नेतृत्व में डब्ल्यूएफसीएस की ओर से कराई गई। इसकी शुरुआत पास्टर प्रदीप चंद्रा ने की। इस दौरान चर्च में कैंडल जलाकर प्रभु यीशु मसीह को याद किया गया। चर्च में डब्ल्यूएफसीएस की अध्यक्ष सोनी सिंह ने प्रभु का वचन प्रस्तुत किया। इस दौरान रूही पॉल, क्रिस्टीना घोष, अरुणा मैथ्यूज, ज्योति चंद्रा, हिना विल्सन, रेजिना सिंह, सुमित्रा रंजन, प्रियंका दास व ग्रेस बेंजामिन मौजूद रहीं।

सुबह की प्रार्थना सभा के बाद में जलपान का आयोजन किया गया। दूसरी प्रार्थना सभा सुबह 9.30 बजे शुरू हुई। इसमें पास्टर प्रदीप चंद्रा ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर वचन दिया। आशीष पॉल, आरुष पॉल, नितिन घोष, अर्पण व ऐनोश पॉल चंद्रा की ओर से सुंदर गीत प्रस्तुत किए गए। ईसाई समाज के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर हर्ष और उल्लास के साथ प्रभु यीशु का पुनरुत्थान दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें