फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पुलिस और सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे दुर्गा पंडाल

Sun, 21 Sep 2025 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शारदीय नवरात्र का सोमवार से आगाज हो रहा है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया है। सभी दुर्गा पंडालों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश हैं। निगरानी के लिए एक-एक कांस्टेबल को जिम्मा सौंपा गया है। किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



शहरी इलाकों में लगभग 210 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होंगी। इसके अलावा देवी मंदिरों पर भी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे लेकर एसएसपी ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान संपूर्ण क्षेत्र में मुस्तैद किए जा रहे हैं। देवी मंदिरों व आवागमन के अन्य मार्गों पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। यहां पुलिसकर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगेगी।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की एक-एक टीम लगेगी। जबकि, छोटे स्थानों पर चार-पांच का समूह बनाकर निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। हर प्रतिमा स्थल पर एक-एक कांस्टेबल को नोडल बनाया गया है। संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी लगातार नजर रखेंगे। दुर्गा पंडालों में लगे सीसीटीवी के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों और ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। आयोजकों को रात में अपने दो-दो स्वयंसेवक रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें