फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शराब के नशे में पत्नी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Tue, 20 May 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के खालेपुर पहाड़गंज में किराये के मकान में रह रही पत्नी पर शराबी पति ने चाकू से हमला करके लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। सुशीला के पति मुरारीलाल ने दो शादी की थी। पहली पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है, जिनसे तीन बच्चे हैं। सुशीला उनकी दूसरी पत्नी है, जिनसे चार बच्चों का जन्म हुआ है। सभी सात बच्चों को लेकर सुशीला पहाड़गंज खाले का पुरवा में एक किराये के मकान में रहती हैं और मजदूरी करके बच्चों व अपना भरण-पोषण करती हैं। वहीं मुरारी लाल भी मजदूरी करता है, लेकिन घर कभी-कभार ही आता है। मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे वह घर आया और पत्नी से शराब के पैसे मांगने लगा। इसी बात में विवाद बढ़ा तो मुरारीलाल ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। वह गिरकर तड़पने लगीं तो भाग निकला। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि महिला के कंधे की तरफ चाकू से वार किया गया है। गंभीर घाव हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें