फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: चालक पर डेढ़ लाख रुपये व जेवर चुराने का आरोप, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से महिला ने बुक की थी ऑटो

Thu, 03 Jul 2025 02:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

दिल्ली से परिवार के साथ लौटी महिला ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो बुक की थी। महिला ने उसके चालक पर डेढ़ लाख रुपये व जेवर चुराने का आरोप लगाया है। महिला ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में हैदरगंज के दोस्त ग्रामपुर निवासी मालती देवी ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से बुक किए हुए ऑटो के चालक पर डेढ़ लाख नकदी व कीमती जेवर चुराने का आरोप लगाया है। घटना एक मई की सुबह हुई है। क्राइम ब्रांच पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर उन्होंने नगर कोतवाली में ऑनलाइन केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दर्ज एफआईआर में मालती देवी ने बताया कि एक मई की सुबह लगभग 05:45 बजे वह कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरी थीं। रेलवे स्टेशन चौराहे से उन्होंने 200 रुपये में नन्सा बाजार तक के लिए एक ऑटो बुक किया। भरतकुंड के पिपरी जलालपुर माफी के पास उन्हें छोड़कर ऑटो चालक लौट आया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी कैबिनेट का अहम फैसला, जेपीएनआईसी का संचालन करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा वाहन बुक करके वह किसी तरह घर पहुंचीं। उन्होंने बैग चेक किया तो उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये व कीमती जेवरात गायब थे। उनके बेटे ने क्राइम ब्रांच की टीम से संपर्क किया तो टीम ने भरतकुंड टोल प्लाजा, कैंट रेलवे स्टेशन चौराहा आदि स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

पुलिस मामले की छानबीन कर रही

इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की तो ऑटो चालक के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। उन्होंने रेलवे स्टेशन से पिपरी जलालपुर माफी तक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें