25- स्वदेश रत्न सम्मान कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व अन्य- संगठन
अयोध्या। अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ का आयोजन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, भव्य कवि सम्मेलन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। स्वदेश सेवा रत्न सम्मान के अंतर्गत समाज सेवा, शिक्षा, कला, संस्कृति एवं विभिन्न क्षेत्रों की 50 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व सीओ अनिरुद्ध सिंह रहे। कवि सम्मेलन में रामानंद सागर, शैलेंद्र मासूम, आनंद शक्ति पाठक, अंकिता तिवारी, अंबरीष चंद्र पांडेय, संतोष सिंह एवं रामसूरत तिवारी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी दौरान स्वदेश भारत स्मारिका पत्रिका का विमोचन भी किया गया। भजन संध्या में लखनऊ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका आर्यमणि, प्रकृति यादव, बिरहा गायक छबिलाल पाल, शास्त्रीय गायक विनोद शरण, ओम सिंह, माधव झा, गुनगुन जायसवाल आदि कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। संचालन रणजीत यादव ने किया। कार्यक्रम में अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ के अध्यक्ष एस बी सागर प्रजापति, प्रबंध निदेशक रामसूरत तिवारी, सुबोध शास्त्री, प्रभारी स्वर्णलता शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह, संयोजक प्रमोद मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, कुसुमांजलि, संगीता आहूजा, रचना श्रीवास्तव सहित अन्य की मौजूदगी रही।