फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉ. अजय चौधरी होंगे जिला अस्पताल के अधीक्षक

Wed, 28 May 2025 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अजय चौधरी को शासन से नवीन तैनाती होने तक अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह आदेश अपर निदेशक डॉ. एपी भार्गव ने डॉ. अजय चौधरी के पत्र के आधार पर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अधीक्षक रहे डॉ. सत्येंद्र सिंह के तबादले के बाद से स्थायी तैनाती नहीं हुई है। इसलिए वरिष्ठता के आधार पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन वर्मा को कार्यवाहक अधीक्षक बनाया गया था। इस बीच डॉ. अजय चौधरी अपर निदेशक को वरिष्ठता का हवाला देते हुए पत्र भेजा और खुद के अधीक्षक का कार्यभार संभालने की पेशकश की। इसे संज्ञान लेकर अपर निदेशक ने 23 मई के डॉ. अजय के प्रार्थना पत्र को संज्ञान लेकर शासन से तैनाती होने तक अधीक्षक नियुक्त किया है।
सांसद कैसरगंज करन भूषण सिंह ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने डॉ. विपिन वर्मा पर अधीक्षक रहते कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला अस्पताल में लगभग 16 साल से उनके कार्यरत होने का दावा किया गया है। साथ ही खरीद-फरोख्त में भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें