फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इस्लामिक देश बहरीन से अयोध्या आकर किया गोदान

Thu, 23 May 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बहरीन में निवास कर रहे व्यक्ति ने वहीं के एक मंदिर में लिए गए संकल्प के तहत अयोध्या पहुंचकर सात गायों का दान किया है। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विजयन कुमारन वर्तमान में इस्लामिक देश बहरीन में रह कर कार्यक्रम संयोजन नाम की कंपनी चलाते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान विजयन कुमारन ने अन्य अप्रवासीय भारतीयों के साथ मिल कर बहरीन के अस्कर स्थित दुर्गा मंदिर में पूजन कर उत्सव मनाया था। बहरीन के ही बुदइया स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी श्रीकेंस ने दुर्गा मंदिर में हुए पूजन की सफलता के लिए गोदान की सलाह दी थी।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोह के लिए अप्रवासी भारतीयों के मध्य एकत्र निधि से हुए समारोह के बाद शेष निधि से कारसेवकपुरम गौशाला में सात गायों का दान किया गया। इनमें से एक गाय व एक बछड़ा विजयन कुमारन व एक श्रीकेंस ने व्यक्तिगत निधि से दान किया है। गोदान के समय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री व विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, विहिप के केंद्रीय मंत्री हरिशंकर, शरद शर्मा, कारसेवकपुरम लेखा प्रभारी वीरेंद्र, गोशाला प्रभारी सर्वेश, राजेंद्र वर्मा, बालचंद, पुरोहित व आचार्य इंद्रदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें