फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉक्टर और दवा विक्रेताओं के गठजोड़ से रोगियों का शोषण

Mon, 12 Jan 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और दवा विक्रेताओं (मेडिकल स्टोर संचालकों) के गठजोड़ से रोगियों का शोषण जारी है। इक्का-दुक्का सामान खरीदने गए रोगियों को कई मेडिकल स्टोर से कई गैर जरूरी सामान थमाकर मोटी रकम वसूली जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी ठोस पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन




कोतवाली अयोध्या के समसुद्दीनपुर निवासी विनोद तिवारी ने पत्नी बेबी तिवारी को कान के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। आठ जनवरी को उन्हें ओटी ले जाया गया तो एक स्टाफ ने एक दवा की पर्ची उन्हें दी और बाहर स्थित एक मेडिकल स्टोर से इसे लाने को कहा। तीमारदार इसे लेकर मेडिकल स्टोर गया तो वहां अपने मन से ही तीमारदार को ब्लेड समेत तीन और सामान थमा दिया गया। इसके एवज में उनसे 3200 रुपये लिए गए।

विभागाध्यक्ष से शिकायत के बाद एक चिकित्सक ने मंगाए गए सामानों में से एक सामान वापस करने को कहा। विनोद ने बताया कि वापस करने वाले सामान पर 850 रुपये एमआरपी दर्ज थी, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक 650 रुपये ही वापस करने को तैयार हुआ। दोबारा चिकित्सक से शिकायत करने पर उसने रुपये वापस किए। उन्होंने बताया कि संचालक ने इसका बिल भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराया था। औषधि निरीक्षक आलोक त्रिवेदी ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






पथरी के ऑपरेशन के लिए मंगाई थीं 7200 की दवाएं



कुमारगंज के मसेढ़ा निवासी नरसिंह ने चचेरे भाई दीपक कुमार सिंह को पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया था। 18 दिसंबर को उन्हें ओटी ले जाया गया। इसी बीच एक युवक दवाओं का थैला लिए आया और उनसे 7200 रुपये मांगे। यह दवाएं डॉक्टर के मंगाने की बात कही तो उन्होंने आपत्ति जताकर हंगामा किया। युवक को दबोचकर पुलिस को सौंपा गया। मामले में आरोपी डॉक्टर को कुछ समय के लिए सस्पेंड किया गया था।

प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि किसी भी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी को कोई भी सामान बाहर से मंगाने के लिए स्पष्ट मना किया गया है। यदि किसी तरह से रोगियों के शोषण की बात सामने आएगी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें