फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से 13 लाख की साइबर ठगी

Mon, 27 Jul 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक डॉक्टर को करीब 13 (12.69) लाख की चपत लगा दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के पटेल नगर नाका चुंगी निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने एफआईआर में बताया कि वह पार्ट टाइम ट्रेडिंग में निवेश करते हैं। 11 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर निवेश का एक विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर और फिर फिन्सॉल मार्केट वाच एमडब्लू-03 नामक ग्रुप से जोड़ दिया गया। ग्रुप में मौजूद एडमिन ट्रेडिंग संबंधी सलाह देते थे और एप के माध्यम से निवेश कराने लगे। उनके कहने पर उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में 12,69,025 रुपये जमा कर दिए, जिसकी एंट्री एप पर भी दिखाई देती रही।
आरोप है कि जब उन्होंने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की तो टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर लगातार बहाने बनाए गए, लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। थाना प्रभारी मो. अरशद आलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बैंक खातों, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई है। आमजन से अपील है कि बिना पड़ताल के इस तरह के लिंक पर क्लिक न करें। विधिवत छानबीन के बाद ही निवेश की सहमति दें। ठगी का शिकार होने पर अविलंब साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें