अयोध्या। जनपद सत्र न्यायाधीश अयोध्या के पद पर फतेहपुर जिले से स्थानांतरित होकर आए जिला सत्र न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने बुधवार को अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया। कार्य दिवस के पहले दिन ही जिला जज ने कोर्ट में अपने कार्य व व्यवहार से अधिवक्ताओं को प्रभावित किया।
उन्होंने कहा कि वे बार व बेंच को अलग न मानकर एक ही मानते हैं। उनका परिवार से बड़ा लगाव है। हमेशा परिवार को जोड़ने का काम किया है। बार व बेंच उनका परिवार है। परिवार को लेकर चलने की जिम्मेदारी में सबका योगदान होना चाहिए। कहीं कोई कमी होगी तो उसे मिल बैठ कर निराकरण किया जाएगा