फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद, दुकानें बंद करके दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Feb 2025 01:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी में हनुमानगढ़ी के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद हो गया। आक्रोशित दुकानदारों ने दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को हनुमानगढ़ी मंदिर के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद हो गया। पुलिस अधिकारी पर दुकानदार की पिटाई का आरोप है। इसके बाद कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद दुकानदारों में आक्रोश बढ़ गया।

विज्ञापन


दुकानदारों ने हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने की दुकान बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन दिनों रामनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ है।

पुलिस पर व्यापारी अजय कुमार की पिटाई का आरोप है। पुलिस की पिटाई से व्यापारी का सिर फट गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। मामला राम जन्मभूमि के हनुमानगढ़ी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें