फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या, फिर लाश ठिकाने लगाने को किया ये काम; देखकर पुलिस भी रह गई सन्न

Sat, 20 Dec 2025 02:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में दिव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। फिर लाश ठिकाने लगाने के लिए पुआल डालकर जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शनिवार को दिव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को पुआल से जला दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण व सीओ के अलावा सर्किल के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। 

विज्ञापन


पटरंगा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव की में वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बहोरीपुर माइनर पुलिया के दक्षिण दिशा में करीब 100 मीटर दूर शत्रोहन के गन्ना के खेत के किनारे 30 वर्षीय दिव्यांग युवक की लाश मिलने से इलाके में खलबली मच गई। मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। वह दाहिने पैर से दिव्यांग बताया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र की घेराबंदी करके जांच शुरू की। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और सीओ रुदौली आशीष निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से तीन लाइटर, एक घड़ी और जला हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें