अयोध्या। रीडगंज देवकाली मार्ग अवरूद्ध किए जाने के खिलाफ शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पांडेय ने शनिवार को धरना दिया। पूर्व घोषणा के मुताबिक सुबह 11 बजे से गांधी प्रतिमा पर प्रारंभ हुआ धरना दोपहर 2 बजे तक चला। रीडगंज देवकाली मार्ग को प्रतिदिन सुचारु रखने, अवैध बस स्टैंड बनाने के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा गुलाबबाड़ी मैदान में मिनी स्टेडियम बनाकर शहर के युवाओं को सौंपने की मांग को लेकर धरना दिया गया। धरनास्थल पर समाजसेवी संस्थान के सुरेश यादव, अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय महेंद्रा, कांग्रेस नेता शरद शुक्ल, भगतसिंह ट्रस्ट के सत्य भान सिंह, जफर इक़बाल, विश्व प्रताप सिंह अंशू, विकास सोनकर, अब्दुल रहमान भोलू, अंकित पांडेय, ऋषिओम पांडेय ने पहुंचकर समर्थन किया।