फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मार्च से बंगलूरू और पुणे के लिए शुरू होंगी दो नई उड़ानें

Sat, 17 Jan 2026 08:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
16 -शनिवार को एयरपोर्ट पर खड़ा इंडिगो का फ्लाइट - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए मार्च से एयरपोर्ट से दो रूट पर नियमित उड़ानें शुरू की जाएंगी। इनमें अकासा एयर बंगलूरू के लिए और इंडिगो एयरलाइंस पुणे के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। पिछले सप्ताह स्पाइसजेट की दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस समय अयोध्या एयरपोर्ट से सीमित संख्या में ही फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं। मार्च से नई उड़ानों की शुरुआत होने के बाद कनेक्टिविटी में विस्तार होगा। मौजूदा एयरपोर्ट से नियमित रूप से तीन एयर कंपनियां हवाई सेवा दे रही हैं। अकासा एयर की दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के बीच नियमित उड़ान का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस मुंबई से अयोध्या और अयोध्या से मुंबई के बीच नियमित उड़ान संचालित की जा रही है। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस की एक और नियमित सेवा दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के बीच संचालित की जा रही है। एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मार्च से पुणे और बंगलूरू के लिए अकासा और इंडिगो की फ्लाइट शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें