फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग होंगे धर्मपथ व सतरंगी पुल

विज्ञापन
25-  धर्मपथ के दायीं ओर लगेगा ‘श्रीराम नगरी’ का थ्रीडी बोर्ड
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव-2025 को और आकर्षक बनाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण बड़े स्तर पर सुंदरीकरण कार्य करवा रहा है। अयोध्या का प्रमुख मार्ग धर्मपथ दीपोत्सव से पहले नए रंग-रूप में दिखाई देगा। इस मार्ग पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक विशेष सजावट और आधुनिक तकनीक से सजे दृश्य का आनंद लेंगे। सतरंगी पुल का ब्यूटीफिकेशन सबसे खास रहेगा। इस पर रंग-बिरंगी लाइटिंग और भव्य डिजाइन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



धर्मपथ के दोनों ओर आधुनिक थ्रीडी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। बायीं ओर अयोध्या धाम लिखा चमकदार बोर्ड श्रद्धालुओं का स्वागत करेगा। दायीं ओर श्रीराम नगरी का बोर्ड अयोध्या की सांस्कृतिक और पौराणिक महत्ता का संदेश देगा। यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा बल्कि अयोध्या की दिव्यता का प्रतीक भी बनेगा।



बोर्ड और सजावट सेल्फी पॉइंट के रूप में बनेंगे आकर्षण का केंद्र

योगी सरकार का यह प्रयास केवल सुंदरीकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक बोर्ड और सजावट सेल्फी पॉइंट के रूप में भी युवाओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि धर्मपथ और सतरंगी पुल के सुंदरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। दीपोत्सव-2025 से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। इससे अयोध्या की भव्यता और बढ़ेगी। विश्व भर से आने वाले पर्यटकों को अनूठा अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें