फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजस्व, पुलिस और भूमि विवाद की सबसे अधिक आईं शिकायतें

Sat, 20 Sep 2025 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18- रुदौली में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते डीएम, एसएसपी व विधायक- संवाद
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों को शिकायतों का समय से निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान राजस्व, पुलिस और भूमि विवाद की शिकायतें अधिक आईं।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस पर सुबह से ही फरियादियों का आना शुरू हो गया। पहले एसडीएम विकास धर दुबे और सीओ आशीष निगम फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे का आगमन होते ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच विधायक रामचंद्र यादव भी आ गए। इसके कुछ देर बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पहुंचे। इस दौरान अधिकांश फरियादी बिना शिकायती रसीद कटवाए ही शिकायती पत्र देने लगे। डीएम ने फरियादियों को शिकायती रसीद लाने के लिए कहा। तभी एसडीएम ने काउंटर पर पहुंच कर शिकायती पत्र को बिना दर्ज किए न भेजने का निर्देश दिया।

इस दौरान भाकियू नेता मो. अफजल ने बताया कि भेलसर और मवई ओवरब्रिज के आसपास बस अड्डा न होने से यात्रियों को हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कोटरा की सहायता समूह की सुनीता देवी ने शिकायत की कि एक महीने पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान चयन के लिए 10 वोटों से विजयी हुई थीं। ब्लॉक मुख्यालय से अभी तक प्रस्ताव तहसील नहीं भेजा गया है। डीएम ने बीडीओ रुदौली अमित त्रिपाठी पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव तहसील भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान के घर पहुंचे डीएम, केले की खेती को देखा

इस दौरान 294 शिकायतें आईं। इसमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को 15 दिनों में निस्तारित के लिए संबंधित अफसरों को जिम्मेदारी दी गई। 10 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस अवसर पर तहसीलदार विजय गुप्त, नोडल अधिकारी डॉ. पीके गुप्त, सीएचसी अधीक्षक डॉ. फात्मा हसन रिजवी व बीडीओ मवई भावना यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के बाद डीएम देवराकोट भरथूपुर में प्रगतिशील किसान केदारनाथ मौर्य के घर पहुंचे। यहां पर केले की खेती को देखा। किसान से परवल, गन्ने व धान की खेती के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें