फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पिछौरा और भैरवपट्टी में विकास की अनदेखी, लटक रही पानी की टंकी

Sun, 19 Jul 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कन्या प्राथमिक विद्यालय भैरवपट्टी में लटकी पानी की टंकी।
विज्ञापन
तारुन। क्षेत्र की ग्राम सभा पिछौरा और भैरवपट्टी में विकास योजनाओं की अनदेखी सामने आई है। यहां पंचायत भवन पर अतिक्रमण, गंदगी और स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पिछौरा में पंचायत भवन पर अतिक्रमण है और चारों ओर गंदगी फैली है। भवन के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप बिना चौकी के पड़ा है। चार माह पहले बनी सड़क भी जलभराव के कारण टूटने लगी है। गंदे पानी की निकासी न होने से घरों का गंदा पानी भी सड़क पर भर जाता है, जिससे सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। वहीं, भैरवपट्टी के कन्या प्राथमिक विद्यालय में आज तक बिजली नहीं पहुंची है। स्कूल की पानी की टंकी वर्षों पहले आंधी में क्षतिग्रस्त होकर लटक गई थी। बिजली न होने से टंकी और शौचालय बेकार पड़े हैं। बच्चे बिना पानी और बिजली के पढ़ने को मजबूर हैं।
शिकायत पर मिलता है सिर्फ आश्वासन
ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की अपील की है। बीडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पंचायत भवन की साफ-सफाई कराई जाएगी। व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें