फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जागा विभाग, लौटेगा अमृत सरोवरों का पुराना स्वरूप

Sun, 15 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। गांवों में अमृत सरोवरों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन रखरखाव की व्यवस्था नहीं की गई। अमर उजाला में लगातार तीन दिन तक अभियान चलाकर सरोवरों की बदहाली का मुद्दा उठाया। खबर छपने के बाद अधिकारी हरकत में आए। खंड विकास अधिकारी ने अतिरिक्त बजट उपलब्ध नहीं होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने जल्द सफाई कराने के लिए सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बदहाल पड़े अमृत सरोवरों की पड़ताल में कई जगहों पर बदलली मिली। कर्मा कोड़री, राजेपुर और सरायरासी के अमृत सरोवरों की स्थिति भी खराब दिखी। सभी सरोवर गंदगी और झाड़ियों से पटे मिले। कहीं परिसर में गोबर के उपले रखे थे तो कहीं साफ-सफाई का अभाव दिखा। मामला उजागर होने के बाद अब विकास विभाग हरकत में आया है।
सीडीओ की नाराजगी के बाद बीडीओ पूराबाजार अनुराग सिंह ने सरोवरों की सफाई कराने की पहल की है। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवरों की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए वर्तमान में कोई अतिरिक्त बजट उपलब्ध नहीं है। इस कारण नियमित रखरखाव में कठिनाइयां आ रही हैं। इसके बावजूद सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को सरोवरों की साफ-सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी अमृत सरोवरों की सफाई कराकर उन्हें व्यवस्थित कराया जाएगा।
विज्ञापन


अमृत सरोवरों की बदहाली का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित बीडीओ को अपने स्तर से कार्यवाही कर सरोवरों का स्वरूप पूर्ववत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें