रुदौली। मवई क्षेत्र के लोगों को अब पशुओं के इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। बनी गांव में 69.11 लाख की लागत से राजकीय पशु चिकित्सालय बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को विधायक रामचंद्र यादव ने नवनिर्मित अस्पताल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशुओं के उपचार, टीकाकरण और पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पशुओं के बीमार होने पर समय से इलाज की सुविधा मिलने से पशुपालकों को राहत मिलेगी। इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उधर, भटमऊ नारायणपुर में आयोजित पशु आरोग्य मेले में 660 पशुओं का उपचार किया गया। इनमें 250 बड़े और 410 छोटे पशु शामिल रहे।