फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दुष्कर्म पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के लिए मांगा पैसा, महिला सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 09 Sep 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। रुदौली सर्किल के थाना बाबा बाजार पर तैनात एक महिला सिपाही पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता से मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में एक आडियो वायरल हो रहा है। आरोपी महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामला थाना बाबा बाजार क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़िता की ओर से 5 सितंबर 2024 को स्थानीय थाने पर अमर बहादुर पुत्र अग्नि निवासी मकदूमपुर कला थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी व राजकुमार ग्राम कसारी थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या के विरुद्ध शारीरिक शोषण व अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद एक ऑडियो वायरल होने लगा। इसमें थाना बाबा बाजार पर तैनात शिवानी नाम की महिला सिपाही की ओर से पीड़िता के पिता के पास फोन करके पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय ले जाने के लिए किराया आदि के लिए 1000 रुपये की मांग की जा रही है।
पिता की ओर से पैसे न होने की बात कहने पर महिला ने कहा कि तुम्हारे पास रुपया नहीं है, तब मुकदमा क्यों दर्ज कराया, उसमें खर्चा लगता है। आने जाने का बस का भाड़ा देना पड़ेगा। थाने पर आओ तो बताते हैं। बाबा बाजार थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सिपाही शिवानी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें