फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुलायम सिंह का पद्म विभूषण वापस लेने की मांग

Fri, 30 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने 30 अक्तूबर 1990 के बलिदानी कारसेवकों वासुदेव गुप्ता और राजेंद्र धरिकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई मांगें कीं।
विज्ञापन

उन्होंने कारसेवकों के परिवारों को बुनियादी सुविधाएं, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही, राम जन्मभूमि परिसर में बलिदान स्थल और लता चौक का नाम वासुदेव गुप्ता चौक रखने की भी मांग की। पांडेय ने 1990 में कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले मुलायम सिंह यादव को मिले पद्म विभूषण सम्मान को वापस लेने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि निर्दोष कारसेवकों पर गोली चलवाने वाला व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ नागरिक कैसे हो सकता है। इस अवसर पर वासुदेव गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता और राजेंद्र धरिकार के भाई रविंद्र धरिकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें