मिल्कीपुर। अस्थना चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर शाम वनरोज से टकराकर बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। कहुआ गांव निवासी राकेश, अरविंद और रामभजन (52) एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।
बाइक राकेश चला रहे थे, जबकि रामभजन पीछे बैठे थे। गांव से कुछ दूर पहले अस्थना चौराहे के पास अचानक वनरोज बाइक से टकरा गया। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामभजन को मृत घोषित कर दिया। राकेश और अरविंद का प्राथमिक उपचार किया गया।