फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग उठाई

Sat, 03 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को गांधी पार्क में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने सत्याग्रह किया। इस दौरान सरकार की नीतियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के विरोध में नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से देशभर में मतदाता सूचियों से कथित तौर पर काटे गए साढ़े 13 करोड़ नामों के मामले में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी आवश्यकता है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि सत्याग्रह के दौरान राष्ट्रगान गाया गया और संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया। इस मौके पर राम अवध पासी, रामसागर रावत, उग्रसेन मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, बसंत मिश्रा, आशुतोष शांडिल्य, उमेश उपाध्याय, श्रीनिवास तिवारी, रमाशंकर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद रावत, रेनू राय, नाजिश फातिमा और अश्वनी सिंह मधुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें