फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर मुकदमे की मांग

Mon, 24 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना के कथित पुनर्निर्माण और भगवा वस्त्र के अपमान के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के सांसद पप्पू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर एमपी/एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर एमपी/एमएलए कोर्ट की मजिस्ट्रेट स्वर्णमाला सिंह ने सुनवाई की। अदालत ने कोतवाली नगर पुलिस से आख्या तलब करते हुए पूछा है कि इस मामले में कोई अभियोग पहले से दर्ज है या नहीं। अदालत ने पुलिस से आख्या आने के बाद मामले में सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तारीख दी की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें