फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गोसाईगंज में भारी वाहनों पर रोक की मांग, जाम से जनता बेहाल

Mon, 02 Feb 2026 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-33-गोसाईगंज में जाम की समस्या बनी नासूर- संवाद
विज्ञापन
गोसाईगंज। नगर में भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन से उत्पन्न भीषण जाम की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने नगर क्षेत्र में ट्रक, डाला, डीसीएम तथा गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह से शाम तक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पूरी सड़क घेरकर चलती हैं, जिससे अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए रास्ता नहीं बचता। कई बार ये ट्रॉलियां सड़क किनारे उतर जाती हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसके चलते नगर के प्रमुख चौराहों तेलियागढ़ चौराहा, रामगंज, एटीपी रोड, कटरा बस स्टैंड और भीटी तिराहा पर बार-बार जाम लग रहा है। नवीन सब्जी मंडी ठंडी सड़क रोड, रामगंज-बेलवाड़ी-खान मार्ग पर स्थित होने के कारण सुबह करीब 5 बजे से देर रात तक बड़ी गाड़ियों का आवागमन लगातार बना रहता है। इससे पूरे नगर में चारों ओर जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। हालात यह हैं कि लोग गोसाईगंज बाजार और रामगंज क्षेत्र की ओर जाने से कतराने लगे हैं। जाम में फंसने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को घंटों खड़ा रहना पड़ता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मांग की कि नगर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लागू की जाए, ताकि नगरवासियों को जाम से राहत मिल सके और आवागमन सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें