अयोध्या। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। 21 से 23 सितंबर तक होने वाली परीक्षा में 4816 प्रशिक्षु शामिल होंगे।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तीन दिनों में आठ प्रश्नपत्रों के साथ होगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एमएलएमएलआईसी, एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, बापू बालिका इंटर कॉलेज सहित आठ विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
इसके अलावा बीकापुर के भारती इंटर कॉलेज, सेवरा के बालदेव विद्यापीठ और गोसाईगंज के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में भी परीक्षा होगी। डायट प्रभारी लालचंद्र ने बताया कि 21 सितंबर को बाल विकास और शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत, 22 सितंबर को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन तथा 23 सितंबर को हिंदी, संस्कृत, उर्दू और कंप्यूटर के प्रश्नपत्र होंगे।