फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 20 से 80 हजार रैंक वालों की डीएलएड काउंसिलिंग शुरू

विज्ञापन
डायट अयोध्या का मुख्य भवन 
विज्ञापन
अयोध्या। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए 20,001 से 80,000 राज्य रैंक वाले अभ्यर्थियों की दूसरा चरण की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। अभ्यर्थी 18 अगस्त तक ऑनलाइन प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भर सकेंगे। 19 अगस्त को कॉलेज आवंटित होगा। काउंसिलिंग को लेकर अयोध्या जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

चरण एक के पहले चरण में 11 से 13 अगस्त तक एक से 20,000 रैंक वाले अभ्यर्थियों के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया हुई। तीसरे चरण में 19 से 23 अगस्त तक 80,001 से 1,52,202 रैंक तक के अभ्यर्थी संस्थान का विकल्प भर सकेंगे। 24 अगस्त को कॉलेज आवंटित होगा। पहले के चरणों में विकल्प नहीं भर पाने या संस्थान आवंटित नहीं होने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित चरण में दोबारा मौका पा सकेंगे। डायट प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि 17 से 31 अगस्त तक संस्थान में अभ्यर्थियों की अभिलेखीय जांच और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
दूसरे चरण में सबको मिलेगा मौका
दूसरे चरण में एक से 1,52,202 रैंक तक के ऐसे अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जिन्हें पहले चरण में संस्थान आवंटित नहीं हुआ। अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के साथ उत्तर प्रदेश के ओबीसी, एससी, एसटी और विशेष आरक्षण श्रेणी के वे अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होंगे, जिन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। दूसरे चरण में सात से 10 सितंबर तक विकल्प भरने की प्रक्रिया होगी। 11 सितंबर को संस्थान आवंटित होंगे और 12 से 24 सितंबर तक प्रवेश लिया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षण 28 सितंबर से शुरू होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें