फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav: 500 वर्ष बाद 'रामलला की मौजूदगी' में दीपोत्सव, त्रेतायुगीन वैभव के बीच 'लला' का हुआ स्वागत

Wed, 30 Oct 2024 06:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya Deepotsav Photos: अयोध्या नगरी में विभिन्न घाटों, मंदिरों को अभूतपू्र्व तरीके से सजाया गया है। लेजर लाइट की चमक लोगों के चेहरों पर उनकी खुशी के रूप में प्रतिबिंबित हो रही है। अयोध्या नगरी का वैभव देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो यहां स्वर्ग लोक उतर आया हो।
विज्ञापन
1 of 7
दीपोत्सव 2024 - फोटो : ANI
अपने 'लला' के आगमन की खुशी में रामनगरी अयोध्या झूम रही है। 500 वर्ष बाद 'रामलला की मौजूदगी' में करीब 55 घाटों पर एक साथ 25 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए। इसी के साथ यह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। दूर-दूर से लोग दीपोत्सव की एक झलक पाने अयोध्या पहुंचे। रामलला के स्वागत में अयोध्या नगरी को तरह-तरह की लाइटों, चित्रों और फूल-मालाओं से सजाया गया है, जिसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो यहां स्वर्ग लोक उतर आया हो। कतारबद्ध रखे गए दीयों की चमक को हर कोई देखता ही रह गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दीपोत्सव 2024 - फोटो : अमर उजाला
घाटों और मंदिरों की अभूतपूर्व तरीके से सजावट
अयोध्या नगरी में विभिन्न घाटों, मंदिरों को अभूतपू्र्व तरीके से सजाया गया है। लेजर लाइट की चमक लोगों के चेहरों पर उनकी खुशी के रूप में प्रतिबिंबित हो रही है। लग रहा है जैसे वे खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत शख्स मान कर उस क्षण का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दीपोत्सव 2024 - फोटो : अमर उजाला
दीप प्रज्जवलित कर सीएम योगी ने दीपोत्सव का शुभारंभ किया
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी ने दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएम सरयू घाट पर पहुंचे। जहां उन्होंने सरयू घाट पर आरती की। अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भव्य दीपोत्सव समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। 

4 of 7
दीपोत्सव 2024 - फोटो : अमर उजाला
...वैसी ही भव्यता काशी और मथुरा में हो: सीएम योगी
दीपोत्सव की शुरुआत से पहले सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भव्यता आज अयोध्या में है वैसी ही भव्यता काशी और मथुरा में हो। देश की हर धार्मिक नगरी में उत्सव जैसा माहौल हो। सीएम ने कहा कि हम भेदभाव नहीं करते। हम भाषा, जाति और मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करते। राजा राम के गद्दी में बैठने के बाद जो हुआ था वही कर रहे हैं। आज उसी तर्ज पर श्रेष्ठ भारत जन्मा है।
विज्ञापन

5 of 7
दीपोत्सव 2024 - फोटो : X @ANI
सीएम योगी के कार्यक्रम पर एक नजर
दोपहर के समय सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रामनगरी पहुंचे। सबसे पहले सीएम योगी रामकथा पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने रामायण कालीन प्रसंगों पर आधारित निकाली जा रही शोभायात्रा की अगवानी की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और फिर दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सरयू घाट पर आरती उतारी।
विज्ञापन

6 of 7
दीपोत्सव 2024 - फोटो : पीटीआई
सीएम योगी ने दीपोत्सव के पहले संस्करण को किया याद
सीएम योगी ने दीपोत्सव के पहले संस्करण को याद करते हुए कहा कि तब रामकथा मंडप छोटा था। उस वक्त यहां एक ही नारा लगता था कि 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो।' तब मैंने उस समय कहा था कि विश्वास कीजिए, ये जो दीप आपके द्वारा जलाए जाएंगे वो केवल दीप नहीं सनातन धर्म का विश्वास हैं, प्रभुराम की कृपा अवश्य बरसेगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब आभारी हैं पीएम मोदी के, जिनके दूदरर्शिता के करण 5 अगस्त 2020 के समय जब दुनिया कोरोना महामारी के सामने पस्त थी, तब भारत के प्रधानमंत्री अयोध्या धाम में आकर विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए यहां आकर श्रीराम मंदिर के शिलान्यास का कार्यक्रम अपने कर कमलों से संपन्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपोत्सव 2024 - फोटो : पीटीआई
ये वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक और अद्वितीय
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक और अद्वितीय है। इस वर्ष 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में 500 साल का इंतजार समाप्त करके, एक बार फिर भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर विराजित होकर, ये संदेश देकर गये हैं कि कभी अपने पथ से विचलित न होइए, संघर्ष का मार्ग अपनाइए, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर है हमारे पास उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का, जिनका पूरा जीवन रामजन्म भूमि आंदोलन के लिए, प्रभुराम की कृपा का प्रसाद प्राप्त करने के लिए समर्पित था। उन सभी पूज्य संतों को नमन। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें