फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जानलेवा गर्मी... तेज बुखार से पीड़ित आठ की मौत, पांच रेफर

Thu, 20 Jun 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बेहोश मरीज का उपचार करते चिकित्सक।
विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या। भीषण गर्मी अब लोगों के लिए जानलेवा हो रही है। जिला अस्पताल में सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही छह मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें लगभग सभी तेज बुखार से पीड़ित होकर भर्ती हुए थे। वहीं, गर्मी से बेहोश मिले दो मजदूरों की भी मौत हो गई। इसी अवधि में 45 और मरीज तेज बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं, जिनमें पांच को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। भीषण गर्मी की वजह से मरीजों की बढ़ी संख्या से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान हैं।

कैंट के नियांवा निवासी रजिया खातून (25) हाईग्रेड फीवर के साथ मंगलवार की रात 12 बजे भर्ती हुईं। चिकित्सकों ने इलाज तो शुरू किया, लेकिन रात में ही लगभग एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। कुमारगंज के चितौरा बघौड़ा पूरे कच्चे निवासी बाबूराम तिवारी (80) तेज बुखार जैसे लक्षणों के साथ मंगलवार सुबह भर्ती हुए थे, जिन्होंने शाम पांच बजे अस्पताल के मेडिकल वार्ड में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मऊ शिवाला के पलिया शाहबदी निवासी कुमारी (70) मंगलवार की रात 10 बजे तेज बुखार से ग्रसित होकर पहुंचीं। बुधवार की भोर में 2:45 बजे उनकी भी मौत हो गई। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बिसुनपुर निवासी कमला देवी (90) तेज बुखार की चपेट में आईं तो परिजन सीएचसी मिल्कीपुर ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन रात में 1:40 बजे उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए। बुधवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। इसके अलावा 65 वर्षीय और 60 वर्षीय अज्ञात महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों से सभी को गर्मी से पीड़ित बताया। वहीं, आगरा जिले के गांव चित्रहार निवासी विकास यादव (32) और आनंद भदौरिया (35) अयोध्या में रहकर मजदूरी करते थे। बुधवार को दोनों अमानीगंज में जलकल कार्यालय के पास बेहोश में मिले। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।



गर्मी लगने से आ रहा तेज बुखार, फिर बेहोशी

उधर, उमस भरी गर्मी की चपेट में आकर मंगलवार की दोपहर 12 बजे से 24 घंटे के भीतर जिला अस्पताल में भर्ती हुए 100 मरीजों में से 45 मरीज बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। इनमें 30 मरीज हाईग्रेड फीवर की चपेट में आकर भर्ती हुए। कई मरीज तो अचेतावस्था में पहुंचे हैं, जिन्हें 10 से 12 घंटे बाद भी होश नहीं आया। सोहावल के डेरामूसी निवासी गोली (65) मंगलवार की दोपहर धूप में काम करने गए थे। वहां से आए और चूल्हा जलाकर कुछ बनाने लगे। इसी बीच बेहोश होकर गिर गए। बेटे राम जियावन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बुधवार दोपहर तक उन्हें होश नहीं आया था। इसी तरह मोदहा दक्षिणी निवासी रफी उल्ला (60) मंगलवार की शाम सात बजे, बीकापुर के दूबेपुर निवासी मो. शमीम का आठ माह का बेटा शोएब रजा शाम सात बजे, राजस्थान के भीलवाड़ा से दर्शन करने आए मूलचंद गुप्ता (70) शाम 7:20 बजे, जजवारा हैदरगंज निवासी दुर्गा प्रसाद (50) शाम 7:50 बजे, 60 वर्षीय अज्ञात महिला रात आठ बजे, भिटारी इनायतनगर निवासी निर्मल कुमार का बेटा सूर्यांश (13) रात 9:40 बजे, गौरापट्टी नियांवा रुखसाना (60), बसंत अली का हाता रिकाबगंज निवासी सरिता मिश्रा (49) समेत अन्य मरीज तेज बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं।



बुखार के साथ हो रहा ब्रेन हैमरेज

जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि तेज बुखार के साथ कुछ मरीजों में ब्रेन हैमरेज की समस्या हो रही है। बुधवार की रात तारा देवी (58) तेज बुखार से पीड़ित होकर पहुंची थीं। सीटी स्कैन कराने पर ब्रैन हैमरेज की जानकारी मिली। इसी तरह कई अन्य मरीज भी भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन




धूप में देर तक न रुकें, घर आकर बरतें सावधानी

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि गर्मी में लगातार मेहनत का काम करने, लंबे समय तक धूप में रहने के बाद लोग बीमार हो रहे हैं। हीटस्ट्रोक जैसे लक्षण वाले कई मरीज यहां भर्ती हुए हैं। इसलिए लोगों से अपील है कि वह धूप व गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखें। बिना कार्य के बाहर न निकलें। अधिक देर तक धूप में न रहें। पानी की कमी शरीर में न होने दें। किसी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे। संबंधित खबर पेज 3 पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें