पूरा बाजार। बिल्हार घाट बड़ी नहर में पांच दिन बाद युवती का शव बरामद हुआ है। छह फरवरी को परिवार में नाराजगी के चलते गोविंदपुर मजरे खानपुर की सविता गौड़ (20 वर्ष) ने अपनी चप्पल और मोबाइल पुल पर रखकर नहर में छलांग लगा दी थी। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को डायल 112 पर 3:52 बजे कॉलर शुभम विश्वकर्मा ने सूचना दी कि बिल्हार घाट बड़ी नहर में दतौली गांव के पास में एक महिला का शव बह रहा है। सूचना पर पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संबंधित पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पंचनामा सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं है।