फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एएसआई की एनओसी के बिना लटका 300 बेड अस्पताल का निर्माण

Wed, 11 Feb 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
70- रीडगंज स्थित इसी परिसर में बनेगा अस्पताल
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल 300 बेड के अस्पताल का निर्माण एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के बिना लटक गया है। जबकि, इसके निर्माण की पहली किस्त सात माह पहले ही जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या का वैश्विक महत्व काफी बढ़ा है। यहां देश-दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं, लेकिन उनके हिसाब से स्वास्थ्य सेवाएं अब भी सुदृढ़ नहीं हो सकी हैं। कई बार समय पर इलाज न मिलने से श्रद्धालुओं को जान गंवानी पड़ती है। साल भर पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफे के लिए 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनवाने का निर्णय लिया था।
इसके लिए साहबगंज क्षेत्र में लंबे समय से निष्प्रयोज्य पड़े सीतापुर आंख अस्पताल परिसर चुना गया। लगभग दो एकड़ भूमि में बनने वाले इस अस्पताल के लिए 163.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। 28 जून, 2025 को 48 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हुई, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

इनसेट
गुलाबबाड़ी के पास निर्माण के लिए एनओसी जरूरी
इसी परिसर के बगल में ऐतिहासिक धरोहर के रूप में गुलाबबाड़ी स्थित है। नियमानुसार ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहरों के पास नए निर्माण के लिए एएसआई से एनओसी जरूरी है। कार्यदायी संस्था ने इसके लिए दिसंबर, 2025 में लिखा-पढ़ी की है। सूत्रों के अनुसार इसकी फाइल भारत सरकार के पास भेजी गई है, लेकिन अब तक कोई निर्णय न होने से प्रक्रिया सुस्त पड़ गई है।


इनसेट

ईपीसी मोड पर होना था निर्माण
इस अस्पताल का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर होना था। यह एक अनुबंध मॉडल है, जिसमें एक ठेकेदार पूरी परियोजना की जिम्मेदारी लेता है। इसमें ठेकेदार समय और बजट के भीतर काम पूरा करने का जोखिम उठाता है। इसमें डेडलाइन के भीतर ही काम करना होता है। हालांकि, अब तक निर्माण शुरू न होने से परियोजना पूर्ण होने में विलंब की संभावना है।
वर्जन...
300 बेड अस्पताल बनाने के लिए निर्माण इकाई नामित हो चुकी है। कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुबंध किया जाना है। एएसआई से एनओसी के लिए दिसंबर में फाइल भेजी गई है। एनओसी मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

-उमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि., निर्माण खंड-2, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें