फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 Sep 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। पूरे भदई शुक्ल गांव में दिलीप शुक्ल (40) का शव उनके घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। शुक्रवार सुबह 10 बजे दिलीप की पत्नी ने कमरे में शव लटका देखा तो शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर परिवारीजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने कुमारगंज थाने को सूचना दी। थाने के दरोगा धनीराम वर्मा टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिवारीजनों के अनुसार दिलीप नशे के आदी थे। इस कारण से परिवार में तनाव रहता था। दिलीप के तीन बेटे हैं। कुमारगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें