फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ी डीसीएम, खलासी की मौत

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम।
विज्ञापन

विज्ञापन

मिल्कीपुर। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:15 बजे सड़क दुर्घटना में डीसीएम के खलासी की मौत हो गई। आलू लदा डीसीएम सड़क पर खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

मैनपुरी के जलालपुर निवासी सुरजीत कुमार डीसीएम पर आलू लादकर अयोध्या मंडी जा रहे थे। इनायतनगर क्षेत्र के आस्था होटल मोड़ के पास हाईवे पर यह हादसा हुआ। गोरखपुर जा रहे चालक मिलन कुमार ने इंजन खराब होने के कारण ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा किया था। डीसीएम में सवार खलासी देवेंद्र कुमार यादव उर्फ प्रधान डीसीएम में फंसकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल देवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीएम चालक सुरजीत कुमार घायल हैं। मृतक और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें