फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रक में पीछे से भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत

Thu, 12 Mar 2026 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार की भोर में लगभग 3:20 बजे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से आ रही डीसीएम भिड़ गई। दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

भोर में ट्रक और डीसीएम अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। दोनों वाहन आगे-पीछे चल रहे थे। हाईवे पर ही महोबरा ओवरब्रिज के चढ़ान के पास डीसीएम पीछे से ट्रक में भिड़ गई। दुर्घटना में अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा निवासी डीसीएम चालक समीर (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आई पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उप निरीक्षक राहुल वाजपेई ने दोनों वाहनों को क्रेन से अलग करके कब्जे में लिया है। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें