फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डीएवी के छात्रों ने राष्ट्रीय खेल में जीते पदक

Sat, 07 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। डीएवी स्कूल कुमारगंज के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विभिन्न खेलों में कई पदक जीते और 20 छात्र स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए चयनित हुए। हैंडबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

एयर राइफल शूटिंग अंडर-19 में भी कांस्य पदक हासिल हुआ। इन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली में डीएवी संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री पुनम सूरी द्वारा किया गया था। विद्यालय के कोच के. पाल और अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें