फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो घंटे तक इमरजेंसी गेट पर शव वाहन का इंतजार करती रही महिला

Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर पति का शव लेकर घर जाने के इंतजार में एक महिला करीब दो घंटे तक रोती-बिलखती रही। मामला सामने आने पर अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे, लेकिन शव वाहन का चालक वहां नहीं मिला।
विज्ञापन



महिला गायत्री ने करीब 20 दिन पहले अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान डिस्चार्ज करके ले जाते समय अस्पताल के गेट पर ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद शव घर ले जाने के लिए महिला ने शव वाहन का इंतजाम करने को कहा, लेकिन करीब दो घंटे तक उसे वाहन नहीं मिला। अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चालक मौजूद नहीं है और वाहन की चाबी भी उसी के पास है।
अधीक्षक ने जब अपने खर्च से महिला को भेजने की बात कही तो चालक मौके पर पहुंच गया। उसने कचहरी जाने की बात बताई। इसके बाद अधीक्षक ने शव वाहन से महिला को उसके पति के शव के साथ घर भिजवाने की व्यवस्था कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें