फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कोहरे में जानलेवा साबित हो सकता है ओवरब्रिज का अंधेरा

Mon, 12 Jan 2026 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
06- अयोध्या-दर्शननगर मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर अंधेरे में गुजरते वाहन- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या-दर्शननगर मार्ग पर हलकारा का पुरवा के पास नवनिर्मित ओवरब्रिज चालू तो कर दिया गया लेकिन अब तक इस पर प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई है। टू लेन ओवरब्रिज पर अंधेरा लोगों की जान पर भारी पड़ सकता है। ओवरब्रिज पर बिजली के पोल और स्ट्रीट लाइटें तो लगा दी गई हैं, लेकिन अब तक उनका कनेक्शन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

600 मीटर लंबे ओवरब्रिज की शुरुआत हुए करीब 15 दिन का समय बीत गया है, लेकिन अब तक इस पर प्रकाश व्यवस्था का समुचित इंतजाम नहीं किया गया है। इस ओवरब्रिज से रोजाना करीब एक हजार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। दर्शननगर से अयोध्या को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग भी है। इस मौसम में कोहरे की वजह से पहले ही दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें न जलने से वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों, मोड़ का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय निवासी संजय मिश्रा कहते हैं कि कोहरे के मौसम में ओवरब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था तुरंत की जानी चाहिए। अरविंद यादव ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण के समय ही बिजली के पोल और लाइटें लगा दी गई थीं, जिससे उम्मीद थी कि जल्द ही रोशनी की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। लेकिन अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं कराया गया।
विज्ञापन

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होते ही इसे लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। इस पर वाहनों का आवागमन भी हो रहा है। स्ट्रीट लाइटें भी लगा दी गई थीं, इसमें कनेक्शन करने का काम नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग का है। हमारा काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें