मिल्कीपुर। समितियों पर डीएपी पहुंचने से किसानों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। मंगलवार को डीएपी के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तहसील क्षेत्र में 22 सहकारी समितियां हैं। समिति के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खतौनी के अनुसार उर्वरक बांटा जा रहा है। एडीओ कोऑपरेटिव मिल्कीपुर अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक समिति पर 200 बोरी डीएपी मिलती है। इस समय मिल्कीपुर के अलावा बारुन, कुचेरा, अछोरा, उरुवा वैश्य, देवगांव व बघौड़ा में डीएपी उपलब्ध है। शेष समितियों का पैसा जमा हो चुका है। रैक लगते ही डीएपी उपलब्ध होगी।