फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जनपद के 4,033 विद्यार्थियों ने छोड़ी निपुण परीक्षा

Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कम्पोजिट विद्यालय रीडगंज में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
अयोध्या। परिषदीय व कस्तूरबा गांधी स्कूलों में मंगलवार को विद्यार्थियों की निपुणता को जानने के लिए निपुण असेसमेंट परीक्षा हुई। इसमें जिले के 1792 परिषदीय व 10 कस्तूरबा गांधी विद्यालय शामिल हुए। यह परीक्षा कक्षा चार से लेकर आठ तक के विद्यार्थियों लिए आयोजित की गई थी। इन कक्षाओं के तकरीबन 99,751 बच्चे पंजीकृत हैं। परीक्षा में 95,718 विद्यार्थी शामिल हुए। लेकिन 4,033 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बसरते स्कूलों के जिम्मेदार इस पर खरे नहीं उतरे। विद्यालय की देहलीज तक बच्चों को लाने में असफल रहे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चली। टेस्ट में 30 प्रश्न थे। जिसमें चार विकल्प थे। कक्षा चार व पांच में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण से जुड़े प्रश्न थे। कक्षा छह व आठ में विज्ञान व समाजिक विज्ञान के सवाल शामिल थे। इसका बच्चों ने स्वयं ओएमआर शीट पर काले बॉल प्वाइंट पेन से गोले को काला किया। ओएमआर शीट को शिक्षकों ने परख एप पर स्कैन करके अपलोड किया। इसी के आधार पर मूल्यांकन करके विद्यार्थियों को ग्रेडिंग दी जाएगी। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें