फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रौजागांव मिल में पेराई शुरू, रोजाना 80 हजार क्विंटल गन्ना लक्ष्य

Tue, 17 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
48- रौजागांव मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ करते विधायक रामचंद्र यादव और विधायक अमित सिंह चौहान
विज्ञापन
रुदौली। रौजागांव चीनी मिल में सोमवार को पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। मिल प्रशासन ने इस सत्र में प्रतिदिन 80 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने हवन-पूजन के बाद पेराई कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उप गन्ना आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि इस बार पेराई सत्र पिछले वर्ष की तुलना में एक दिन पहले शुरू हुआ है। पिछले सत्र का शुभारंभ 17 नवंबर को हुआ था, जबकि इस बार मिल 16 नवंबर को ही चालू कर दी गई है।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि चीनी मिल का संचालन हजारों किसानों की आजीविका से जुड़ा है। उन्होंने मिल प्रबंधन से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने और गन्ना मूल्य का भुगतान समय से सुनिश्चित करने को कहा। बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। गन्ना मूल्य का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रविकांत पांडेय ने नए पेराई सत्र की शुरुआत पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग उठाई। किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे ने भी किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं, मिल प्रशासन ने पेराई सत्र के दौरान किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने का भरोसा दिया।

इस मौके पर जिला मंत्री तेज तिवारी, शिवानंद मिश्रा, मां कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, रुदौली ईओ प्रेमनाथ, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, गन्ना समिति चेयरमैन निर्मल शर्मा, गन्ना विभागाध्यक्ष बृजपाल, यूनिट हेड सुधीर कुमार सहित विभिन्न गन्ना समितियों के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें