फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की उमड़ी भीड

Sun, 22 Mar 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मरीजों का परीक्षण व उपचार करते डॉक्टर।
विज्ञापन
बीकापुर/मिल्कीपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। बीकापुर और मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में लगे मेले में 317 लोगों के सेहत की जांच की गई। अधिकतर मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक आरोग्य मेले में 72 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा, चौरेबाजार पीएचसी में पहुंचे मरीजों में जुकाम, बुखार, सांस, पेट दर्द के ज्यादा लोग थे। वहीं मसौधा के कनदैला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दिनेश प्रकाश ने बताया कि मेले में 17 महिला, 15 पुरुष और पांच बच्चों सहित कुल 37 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले में 208 मरीजों ने पंजीकरण कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी में सर्वाधिक 83 मरीज पहुंचे। अमानीगंज, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया और शाहगंज के केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में मरीजों को चिकित्सा सुविधा मिली।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण और उपचार किया। मेले में आए अधिकांश मरीज सर्दी-खांसी, बुखार, पेट और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित थे। चार महिलाओं में खून की कमी पाए जाने पर उन्हें आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया। मेले के दौरान टीबी स्क्रीनिंग, बलगम, एनीमिया, हीमोग्लोबिन और विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांचें भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें