फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रक की चपेट में आने से न्यायालय के लिपिक की मौत

Fri, 28 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीवानी न्यायालय के लिपिक विजय कुमार की बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कचहरी आते समय एक ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौत पर दीवानी न्यायालय में शोक सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने शोक सभा की अध्यक्षता की। विजय कुमार थाना पूरा कलन्दर क्षेत्र के बरवा गांव के निवासी थे। उनकी नियुक्ति वर्ष 2009 में न्यायिक कर्मचारी के रूप में हुई थी। वर्तमान में वह कंप्यूटर अनुभाग में कार्यरत थे।
दीवानी न्यायालय के नाजिर रविंद्र सिंह ने बताया कि विजय कुमार बच्चों को स्कूल पहुंचाकर ड्यूटी पर आ रहे थे। सुबह 8:30 बजे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनके परिवार में छह वर्ष का एक पुत्र और दस माह की एक पुत्री है।
विज्ञापन

शोकसभा में न्यायिक अधिकारी सुरेंद्र मोहन सहाय, रजत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और न्यायिक कर्मचारी गिरीश सिंह, कौशलेश, विनीत, नितिन, जितेंद्र सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे। विजय कुमार का अंतिम संस्कार भरतकुंड स्थित शवदाह स्थल पर किया गया। इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व विधायक आनंद सेन, अनूप सिंह, नाजिर रविंद्र प्रताप सिंह और कोर्ट मैनेजर अंजनी कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें