फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दुष्कर्म में दंपती और पुत्र बरी

Thu, 08 Aug 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 12 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को सबूत के अभाव में अदालत ने सभी मामलों में दोषमुक्त कर दिया। साथ ही आरोपी मनोज कुमार के पिता दिलीप कुमार व मां गुड्डी को भी अपराध साबित न होने के कारण बरी कर दिया। यह फैसला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम ने बुधवार को सुनाया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र निवासी की पुत्री के पेट में एक अप्रैल, 2022 को सुबह तेज दर्द हुआ। उसने बताया कि कुछ दिन पहले मनोज ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दवा खिलाने के बाद धमकी दी कि कहीं बताओगी तो बदनाम कर देंगे।

मनोज के माता-पिता ने पांच अप्रैल, 2022 को पीड़िता से उसकी शादी एक मंदिर में कराई और घर लेकर आए। बाद में जब उसके परिजन मिलने आए तो लड़की के पिता से कहा कि अपने लड़के को बचाने के लिए हमने फर्जी कराई है। इसके बाद थाना राम जन्मभूमि में अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ता ने तर्क दिया कि घटना की रिपोर्ट सोच-समझकर कई दिन बाद दर्ज कराई गई है। पीड़िता का कथन विरोधाभासी है। मेडिकल रिपोर्ट में भी अभियोजन कथानक की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने अभियोजन व बचाव पक्ष के तर्कों को सुनने के पश्चात अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करके बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें