फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दुष्कर्मी को आजीवन कारावास

Thu, 08 Aug 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शौच करने गई दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषसिद्ध अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा हुई है। साथ ही अभियुक्त पर 20,000 रुपये जुर्माना भी लगा है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय नूरी अंसार ने बुधवार को भरी अदालत में सुनाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक थाना महाराज गंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 15 नवंबर, 2020 को दोपहर में गांव के बाहर शौच करने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने खोजना शुरू किया तो वह झाड़ी में बेहोश मिली।

उसे सीएचसी पूराबाजार ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। होश आने पर उसने बताया कि पहले से घात लगाए बैठे महेंद्र सिंह व विशाल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट थाना महाराजगंज में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


विवेचना के बाद थाना महाराजगंज के नारा गांव निवासी आरोपी महेंद्र सिंह व विशाल सिंह के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, लैंगिक अपराध और एससी-एसटी एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। अभियोजन की ओर से न्यायालय में पीड़िता सहित सात गवाह पेश किए गए।

न्यायालय ने पत्रावली पर मौजूद सबूत व गवाहों के आधार पर दोषी करार अभियुक्त महेंद्र सिंह को दलित किशोरी से लैंगिक अपराध के मामले में आजीवन कारावास व 10,000 रुपये जुर्माना से दंडित किया। वहीं दुष्कर्म के अपराध में 20 साल के कठोर कारावास व 10,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

अभियुक्त पर लगाए गए जुर्माने की 50 प्रतिशत रकम पीड़िता को देने का आदेश हुआ है। वहीं, सह अभियुक्त विशाल सिंह को संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपों से दोषमुक्त करके मंगलवार को बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें