फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विवि में बीएससी, एमएससी और एमए की काउंसिलिंग शनिवार से

Fri, 17 Jul 2026 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से नए चरण में प्रवेश करेगी। विश्वविद्यालय ने बीएससी (मैथ्स एवं बायो ग्रुप), एमए (अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास) और एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) की काउंसिलिंग का शुरू होगी।
विज्ञापन


बीएससी मैथ्स ग्रुप के साथ एमए और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में ओपन कैटेगरी के सभी पात्र अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहीं, बीएससी बायो ग्रुप में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। बीएससी मैथ्स ग्रुप पाठ्यक्रम की वार्षिक प्रवेश फीस 24,850 रुपये निर्धारित की गई है। बीएससी बायो ग्रुप की फीस भी 24,850 रुपये है। इसमें शनिवार को सामान्य वर्ग की रैंक 1 से 150 तक और 20 जुलाई को रैंक 151 से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों को संत कबीर सभागार में बुलाया गया है।

एमए (अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास) की प्रवेश फीस 6850 रुपये और एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) की 19,850 रुपये तय की गई है। इन दोनों पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग भी शनिवार को संबंधित विभागों में होगी। एमए के अभ्यर्थियों को अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के अभ्यर्थियों को सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में सुबह 10 से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

होगा मूल प्रमाणपत्र व दस्तावेजों की छायाप्रति

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो और दस्तावेजों की एक-एक छायाप्रति साथ लाने के कहा गया है। प्रवेश शुल्क केवल यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन जमा होगा। प्रवेश समन्वयक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अंतिम प्रवेश पात्रता परीक्षा में सफलता, दस्तावेजों के सत्यापन और सीट उपलब्धता के आधार पर ही दिया जाएगा। बीएससी बायो ग्रुप की मेरिट सूची शुक्रवार शाम जारी की जाएगी।

21 जुलाई को लेफ्ट आउट अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

बीएससी (मैथ्स और बायो) के ऐसे अभ्यर्थी जो 18 या 20 जुलाई को किसी कारणवश काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 21 जुलाई को अंतिम अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने इस दिन दोनों ग्रुप के सभी लेफ्ट आउट अभ्यर्थियों के लिए विशेष काउंसिलिंग निर्धारित की है। इससे पहले अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, बशर्ते वे निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें