रुदौली। रेलवे स्टेशन रुदौली पर प्लेटफॉर्म-2 की ओर नगर से आवागमन बंद है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर विधायक रामचंद्र यादव ने शुक्रवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की।
विधायक ने एक पत्र सौंपकर बंद किए गए मार्ग को जनहित में तत्काल खुलवाने की मांग की। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। मार्ग बंद होने से नगर की ओर से आने वाले यात्रियों को अब ओवरब्रिज के रास्ते एक किलोमीटर से अधिक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से स्थानीय लोग इसी मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं।
मंडल रेल प्रबंधक ने विधायक के पत्र पर सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देने का आश्वासन भी दिया।