फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिला पुरुष और महिला अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच

Mon, 09 Jun 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला पुरुष और महिला अस्पताल में सोमवार से संदिग्धों की कोरोना जांच शुरू हो गई है। महिला अस्पताल में पहले ही दिन 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें सभी निगेटिव रहीं। वहीं, एंटीजन किट न पहुंचने के कारण सोमवार को सीएमओ के अधीन विभिन्न अस्पतालों व सार्वजनिक स्थानों पर जांच शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई समेत देश के विभिन्न स्थानों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सोमवार से जिले के सभी अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, हनुमानगढ़ी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना जांच शुरू करने का दावा किया गया था। इनमें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कोरोना के लक्षणयुक्त रोगियों व केरल, दिल्ली, मुंबई आदि जगहों से आए मरीजों की जांच शुरू की गई।
जबकि, महिला अस्पताल में इमरजेंसी ओपीडी में सभी मरीजों को कोरोना जांच के बाद ही भर्ती किया गया। हालांकि, सभी की रिपोर्ट निगेटिव होने से किसी मरीज का आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूना नहीं भेजा गया। अधीक्षक डॉ. आशाराम ने बताया कि 1500 किट मंगाई गई है। मंगलवार से जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि अभी सिर्फ 100 किट मंगाई गई है, जिससे जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि बकरीद का अवकाश होने के कारण किट की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। सोमवार रात तक इसके पहुंचने की उम्मीद है। यदि समय से आपूर्ति हो जाएगी तो मंगलवार से जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें