फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लखोरी फ्लाईओवर पर खड़ी डीसीएम से टकराया कंटेनर, दो की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद हाईवे से वाहनों को हटवाती पुलिस टीम - फोटो : दुर्घटना के बाद हाईवे से वाहनों को हटवाती पुलिस टीम
विज्ञापन
सोहावल। खराब होकर खड़ी पिकअप को ठीक करने के लिए रुकी डीसीएम से तेज रफ्तार टैंकर टकरा गया। इससे पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा रौनाही इलाके में स्थित लखोरी फ्लाईओवर पर रविवार सुबह हुआ।
विज्ञापन

बताया गया कि एनएच 27 पर स्थित लखोरी फ्लाईओवर पर पिकअप खराब हो गई। इस पर सवार लोगों ने मदद के लिए एक डीसीएम को रोका। दोनों वाहनों के लोग पिकअप ठीक करने में लगे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आया कंटेनर डीसीएम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम पिकअप से जा भिड़ी और इन दोनों वाहनों के बीच मौजूद सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पिकअप चालक मानसिंह (21) सकटू का पुरवा थाना गोसाईगंज लखनऊ व इसी पर सवार धीरेंद्र सिंह (21) बिशुनपुर बबुरहिया बछरावां रायबरेली के रूप में हुई है। घायलों में सुभद्रा, मंसाराम, सूरज लाल निवासी गुलाब खेड़ा बछरावां रायबरेली, डीसीएम चालक दीपांशु बंथरा लखनऊ, शिव कुमार रुदौली अयोध्या शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें