फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छह घंटे की बिजली कटौती से परेशान रहे उपभोक्ता

Sat, 14 Mar 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के कौशलपुरी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शनिवार को छह घंटे की बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। दोपहर से देर शाम तक बिजली गुल होने से उन्हें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा। बिना सूचना के बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन

कौशलपुरी उपकेंद्र से जुड़े जेबी पुरम, कौशलपुरी आदि इलाकों में शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे बिजली गुल हो गई। सामान्य कटौती समझकर उपभोक्ता इंतजार करते रहे, लेकिन इंतजार की अवधि लंबी होती गई। बाद में पता चला कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य प्रस्तावित था, जिसके लिए शटडाउन लिया गया है। पहले तो पांच बजे शाम तक आपूर्ति बहाल होने का दावा किया, लेकिन शाम सात बजे तक भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका तो ट्रॉली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल कराई गई।
जेबी पुरम निवासी विनोद उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को गर्मी बढ़ने से परेशानी हुई। जल्द ही इन्वर्टर बैटरी डिस्चार्ज हो गई। सुष्मिता सिंह ने बताया कि पहले से जानकारी न होने से पेयजल के इंतजाम दुरुस्त नहीं हो सके थे। दोपहर तक टंकी का पानी खत्म हो गया, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमा मिश्रा ने बताया कि शाम तक इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से शाम को घर में अंधेरा हो गया। अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि एक उपभोक्ता ने निजी खर्च पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने का आवेदन किया था। उसी कार्य की वजह से असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें